सभासद ने किया दुष्कर्म: महिला को बहाने से गोदाम में बुलाकर लूटी आबरू; चारपाई के पास मिलीं टूटी चूड़ियां

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के तिलहर में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने वार्ड-13 से सभासद अखलाक उर्फ गुड्डू पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है। सीओ और थाना प्रभारी ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। उसके परिजनों का कहना है कि गुड्डू को साजिशन फंसाया जा रहा है।
तिलहर नगर क्षेत्र की रहने वाली महिला सोमवार शाम को थाने पहुंची और थाना प्रभारी धनंजय सिंह को बताया कि मोहल्ला जेरबरगद निवासी सभासद अखलाक उर्फ गुड्डू से उसकी एक प्लॉट खरीदने की बात चल रही थी। सोमवार को अखलाक ने उसे प्लॉट दिखाने के लिए हाईवे पर बिजली उपकेंद्र के समीप स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनी बुलाया।
ये भी पढ़ें- बेरहम बहू: बुजुर्ग सास को बेरहमी से पीटा, गला दबाकर मारने की कोशिश; कैमरे में कैद हुई करतूत
आरोप है कि शाम करीब साढ़े पांच बजे उसके पहुंचने पर अखलाक उसे एक खाली पड़े गोदाम में ले गया। गोदाम में अखलाक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी होने पर थाना प्रभारी ने सीओ प्रियांक जैन को घटना से अवगत कराया। इसके बाद सीओ ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।