बरेली
बरेली में इन दिनों आबाद है मिनी तिब्बत एक दिन घर लौटने की मन में है आस
चीनी लोक कथा है, एक किसान के घर के पास एक पहाड़ी थी. उस पहाड़ी की वजह से किसान के आंगन में धूप नहीं आती थी. उसके बच्चे धूप में नहीं खेल पाते थे. एक दिन किसान हथौड़ा लेकर पहाड़ी पर चढ़ गया और उसे तोडऩे की कोशिश शुरू कर दी. किसान के दोस्त ने पूछा कि वह पहाड़ी क्यों तोड़ रहा है? किसान ने कहा कि उसके आंगन में धूप नहीं आती. दोस्त ने पूछा, क्या वह इस पहाड़ को तोड़ पाएगा. किसान ने कहा, थोड़ा पहाड़ मैैं तोड़ूंगा, थोड़ा मेरा बेटा तोड़ेगा. थोड़ा उसका बेटा तोड़ेगा और एक दिन मेरे आंगन में धूप जरूर आएगी.



