UP Board Result: बरेली मंडल के 2.95 लाख विद्यार्थियों का खत्म होगा इंतजार, जानिए कितने बजे तक आएगा रिजल्ट

यूपी बोर्ड रिजल्ट
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर जारी किया जाएगा। परीक्षार्थी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने की सूचना के बाद छात्र-छात्राओं की धड़कन बढ़ गई है।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम आज जारी किया जाएगा। सभी रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद और एनआईसी की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। इसी के साथ बरेली मंडल के 2.95 लाख परीक्षार्थियों का इंतजार भी खत्म हो जाएगा। परीक्षा में बेहतर अंक नहीं आने पर कतई चिंता करने की जरूरत नहीं है। बस सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। कामयाबी खुद ही आपके कदम चूमेगी।
यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय सचिव नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि साल 2022-23 की बोर्ड परीक्षा में मंडल में हाईस्कूल के 1.61 लाख और इंटरमीडिएट के 1.34 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत थे।