बरेली

UP Nikay Chunav: बरेली में जनसभा करने आएंगे CM योगी आदित्यनाथ, तैयारियों में जुटे भाजपा पदाधिकारी

Connect News 24

CM Yogi Adityanath will soon address public meeting in Bareilly

सीएम योगी की चुनावी सभा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में निकाय चुनाव को लेकर सियासी बिसात बिछने लगी है। अब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बरेली में जनसभा किए जाने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। बताते हैं कि मुख्यमंत्री ने ब्रज क्षेत्र का दौरा शुरू कर दिया है। ऐसे में वह बरेली भी आ सकते हैं। 

मुख्यमंत्री के शहर आगमन की सूचना पर पार्टी पदाधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन भी तैयारियों में जुटा हुआ है। हालांकि, अभी मुख्यमंत्री के आगमन का कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि जल्द ही उनकी सभा होगी। 

आज शहर में पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद

लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद शनिवार को शहर में मौजूद रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार शनिवार सुबह 11.30 बजे मंत्री जितिन प्रसाद बड़ा डाकखाना के पास स्थित भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button