पीलीभीत

VIDEO : पीलीभीत के गांव के पास धूप सेंकता दिखा टाइगर, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो

Connect News 24

पीलीभीत जिले में जंगल से बाहर पिपरिया संतोष गांव के निकट पहुंचे बाघ की दहशत जारी है। बृहस्पतिवार को बाघ आबादी के निकट बाग में बैठा नजर आया। दूर खड़े ग्रामीणों ने बाघ की वीडियो बनाकर वायरल की। वनकर्मी बाघ की निगरानी में जुटे हैं।

माधोटांडा क्षेत्र के पिपरिया संतोष गांव के निकट एक सप्ताह से बाघ की मौजूदगी देखी जा रही है। बृहस्पतिवार को बाघ ने वॉचर पर हमलाकर उसे घायल कर दिया था। इसके बाद भी बाघ की मौजूदगी जारी रही। बृहस्पतिवार को बाघ क्षेत्र के ही एक बाग में डेरा जमाए रहा। सुबह धूप में बैठे बाघ को देख दूर खड़े ग्रामीणों ने वीडियो भी बनाई। वीडियो में बाघ धूप सेंकता नजर आ रहा है। सामाजिक वानिकी और टाइगर रिजर्व के वनकर्मी बाघ की निगरानी में जुटे हुए हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button