मनोरंजन

क्या होता अगर ये गाज़ा में पैदा हुई होती? स्वरा भास्कर ने बेटी के नाम लिखा ये भावुक पोस्ट

Connect News 24

Swara Bhaskar Baby Girl: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) इन दिनों एक्टिंग से दूर अपनी न्यू बॉर्न बेबी के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. जहां वो अपनी लाडली की झलक अक्सर फैंस को दिखाती है. अब हाल ही में उन्होंने राबिया के साथ एक नई तस्वीर शेयर की और उसके साथ एक भावुक नोट भी लिखा है.

स्वरा भास्कर ने शेयर की बेटी के साथ तस्वीर

स्वरा भास्कर ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. जिसमें वो अपनी बेटी को गोद में लिए उसे निहारती नजर आ रही हैं. तस्वीर में एक्ट्रेस बेहार हालत में एक चेयर पर बैठी हुई है. इस तस्वीरों को शेयर करते हुए स्वरा ने एक इमोशनल नोट भी लिखा है. एक्ट्रेस ने लिखा – “किसी भी नई मां को ये पता होगा कि वो अपने न्यू बोर्न बेबी को कई घंटों तक निहार सकती है. मैं भी अलग नहीं हूं. ऐसा ही करती हूं.मैं अपनी बच्ची के बेटी को सोते हुए शांत चेहरे को देखती रहती हूं.”


तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने लिखा भावुक नोट

स्वरा ने आगे लिखा – “ उसे देखकर मैं ये सोचती हूं कि अगर वो #गाजा में पैदा हुई तो मैं उसकी रक्षा कैसे करती. साथ ही ये प्रार्थना कर रही हूं कि वो कभी भी ऐसी किसी स्थिति में ना फंसे और फिर अगले ही पल ये सोचने लगती हूं कि वो ना जाने किस आशीर्वाद और अभिशाप के साथ पैदा हुई हैं. गाजा के बच्चे हर रोज़ कैद के आसमान के नीचे मारा जा रहा है?!? किसी ऐसे ईश्वर से प्रार्थना करना जो सुनेगा, गाजा के बच्चों को दुख, दर्द और मृत्यु से बचाएगा.. क्योंकि संसार उनकी रक्षा नहीं करेगा.”

बता दें कि स्वरा भास्कर ने 25 सितंबर को अपने इंस्टाग्राम पर बेटी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस के को मां बनने की गुड न्यूज दी थी. साथ ही ये भी बताया था कि उसका जन्म 23 सितंबर, 2023 को हुआ है.

ये भी पढ़ें-

Throwback Bollywood: सेट पर एक दिग्गज अभिनेत्री ने मारा था प्रेम चोपड़ा को जोरदार तमाचा, इस बात का लिया था बदला

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button