बदायूं
Budaun News: हेलो डॉक्टर दीदी कार्यक्रम शुरू, मिस्ड कॉल कर कराएं पंजीकरण
बदायूं । हेलो डॉक्टर दीदी कार्यक्रम का संचालन अब तक चार जनपदों में शुरू हो चुका है, अब यह प्रोजेक्ट बदायूं, वाराणसी, और हमीरपुर, में शुरू हो रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत गर्भवती माताओं, दो वर्ष से कम उम्र के बच्चे की नई माताओं और दो से छह वर्ष की आयु के बच्चों की सामान्य माताओं को स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता पर सामुदायिक बैठक कर जागरूक किया जाएगा।
हेलो डॉक्टर दीदी प्रोजेक्ट मोबाइल वॉयस आधारित सेवा है जिसके लिए गर्भवती महिलाओं, छह वर्ष से कम उम्र के बच्चों की माताओं को 07878781003 पर मिस्ड कॉल कर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद उन्हें उनकी सुविधानुसार साप्ताहिक आधार पर बच्चे के पोषण और स्वच्छता से संबंधित ऑडियो संदेश प्राप्त होंगे। संवाद