भार्गव सेवा समिति द्वारा आयोजित हुआ प्रथम कार्यक्रम
प्रथम पूज्य श्री गणेश का पूजन अर्चन कर शुरू हुआ ब्राह्मणमातृशक्ति का कार्यक्रम
संजय कुमार चौधरी
की रिपोर्ट
गोरखपुर : भार्गव सेवा समिति द्वारा सनातन धर्म के हिंदू रीति रिवाज में प्रथम पूज्य श्री गणेश जी का पूजन अर्चन कर किया गया ब्राह्मणमातृशक्ति का कार्यक्रम का शुरुआत।
इस कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए भार्गव सेवा समिति की अध्यक्षा एवं संरक्षिका डाॅ. सुश्रेया तिवारी ने कहा कि यह समिति पिछले तीन वर्षों से लगातार लोगों की सेवा का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पूजनीय श्री गणेश जी के उपस्थिति से भक्तों की समस्त इच्छाएं पूर्ण हो जाती हैं। इस वर्ष भार्गव सेवा समिति (ब्राह्मणमातृशक्ति) का प्रथम कार्यक्रम हमारे प्रथम पूजनीय श्री गणेश जी के पूजन अर्चन एवं हम लोगों के वंशज भगवान परशुराम जी के आशीर्वाद से बहुत ही हर्षोल्लास के साथ आरंभ हो गया है।
इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में सम्मानित ब्राह्मण परिवार की महिलाएं उपस्थित रही और सभी ने श्री गणेश जी को साक्षी मानकर कर प्रण लिया की इस साल भी वो सभी महिलाओं और मानव जाति की सेवा के लिए अपना पूर्ण सहयोग देंगी।
इस अवसर पर भार्गव सेवा समिति की उपाध्यक्ष डॉ. सुमन पांडेय, किरण दुबे मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नम्रता त्रिपाठी मुख्य समन्वय, रंजना मिश्रा समन्वयक, इंद्रा दूबे, रमा मिश्रा, दया रानी मिश्रा, मंगला उपाध्याय, कलावती मिश्रा, प्रज्ञा मिश्रा, बीना पाठक, किरण दुबे, पिंकी दुबे, रंजना मिश्रा, निधि, दुर्गा पाठक, रूबी पांडेय समेत सैकड़ों की संख्या में संभ्रांत परिवार की महिलाएं उपस्थित थीं।

