SchoolsUncategorizedइटावाउत्तरप्रदेशऔरैयाबदायूंबरेलीबलियाबस्ती

खण्डेलवाल कॉलेज में अनुशासन समिति का गठन

280 विद्यार्थियों ने ली अनुशासन बनाए रखने की शपथ, श्री कर्नल होशियार सिंह ने बांटे बैच

Connect News 24

       

     

खण्डेलवाल कॉलेज, बरेली में विद्यार्थियों में अनुशासन की भावना विकसित करने एवं महाविद्यालय में अनुशासित वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अनुशासन समिति का गठन किया गया। समिति में शामिल 280 विद्यार्थियों को अनुशासन बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कर्नल होशियार सिंह, कमांडिंग ऑफिसर, 21 बटालियन एन0सी0सी0, बरेली ने विद्यार्थियों को बैच प्रदान किए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अनुशासन जीवन में सफलता का आधार है। अनुशासित व्यक्ति को समाज में सदैव सम्मान मिलता है और वह जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से समय की पाबंदी, जिम्मेदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक डॉ. विनय खण्डेलवाल ने कहा कि अनुशासन ही सफलता की पहली सीढ़ी है। उन्होंने विद्यार्थियों से महाविद्यालय की गरिमा बनाए रखने तथा अपने आचरण से अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया।इस अवसर पर महानिदेशक डॉ. अमरेश कुमार ने कहा कि अनुशासन केवल नियमों का पालन करना नहीं, बल्कि व्यक्ति के चरित्र एवं व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने को महाविद्यालय की प्राथमिकता बताया।कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. आर.के. सिंह ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित सभी जनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन समिति महाविद्यालय में सकारात्मक, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन श्री गिरिधर गोपाल, प्रबंध निदेशक डॉ. विनय खण्डेलवाल, महानिदेशक डॉ. अमरेश कुमार, प्राचार्य डॉ. आर.के. सिंह, चीफ प्रॉक्टर डॉ. प्रबोध गौड़ एवं एन0सी0सी0 ऑफिसर ले0 रचना सिंह सहित समस्त प्रवक्तागण उपस्थित रहे।

         


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button