Uncategorizedउत्तरप्रदेशगोरखपुरदेवरिया

मानस के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मिले पांच लाख

चेन्नई के अपोलो अस्पताल में चल रहा मानस का इलाज

Connect News 24

संजय कुमार चौधरी

     की रिपोर्ट

देवरिया। शहर के नेहरू नगर निवासी मानस श्रीवास्तव के उपचार के लिए विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख का सहयोग दिलाया हैं और भरोसा दिलाया कि रुपये के अभाव में इलाज नहीं रुकेगा।

 

मानस श्रीवास्तव (23) पुत्र राजीव श्रीवास्तव चेन्नई में फ्रेंच लैंग्वेज से एमए कर रहे हैं। कॉलेज में 16 फरवरी को फेयरवेल पार्टी के दिन उनकी तबियत खराब हो गई। वहां मौजूद उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती करा कर परिजनों को सूचना दी। जांच के दौरान पता चला कि उनको ब्रेन हैमरेज है। अनन्या सिंह और मानस राज पांडेय के प्रयास को देखते हुए उपचार के लिए 25 जून को सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों से मदद की गुहार लगाई थी। विधायक ने मात्र दो दिनों में मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये दिला दिया। परिजनों के अनुसार जिन लोगों को मानस के बारे में पता चला है सभी लोगों ने इलाज में योगदान देकर ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

सदर विधायक शलभमणि त्रिपाठी एवं योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री सहित नगरवासियों एवं समस्त क्षेत्रवासियों ने मानस के जल्द ठीक होने की कामना की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button