



विद्यार्थियों को उद्योग जगत से जोड़ने तथा रोजगारोन्मुखी अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी एवं स्रस्थिपूर्ति वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एम0ओ0यू0) पर हस्ताक्षर किए गए।इस एम0ओ0यू0 के अंतर्गत के0सी0एम0टी0 के विद्यार्थियों को औद्योगिक भ्रमण, फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम, लाइव प्रोजेक्ट्स, समर इंटर्नशिप, विशेषज्ञ व्याख्यान, कम्युनिकेशन लैब, कौशल विकास कार्यक्रमों तथा अंतिम प्लेसमेंट जैसी सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा। यह सहयोग विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने तथा उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने में सहायक सिद्ध होगा।समझौता ज्ञापन पर स्रस्थिपूर्ति वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड के सी0एम0डी0 डॉ. मनीष शर्मा तथा के0सी0एम0टी0 के प्रबंध निदेशक डॉ. विनय खंडेलवाल ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीए राजेन विद्यार्थी, के0सी0एम0टी0 के प्राचार्य डॉ. आर. के. सिंह, एमबीए प्रभारी डॉ. अजीत वर्मा एवं श्री मुकुल गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में उद्योग एवं शिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार की साझेदारी विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ उनके करियर विकास एवं रोजगार संभावनाओं को भी सुदृढ़ बनाएगी।समारोह में रोटरी क्लब के अनेक सदस्यों ने भी सहभागिता की तथा दोनों संस्थाओं द्वारा विद्यार्थियों के हित में उठाए गए इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की।





