बदायूं

Budaun News: प्रयास रंग लाए, एक सप्ताह में शुरू हो जाएगा मेडिकल कॉलेज का निर्माण

Connect News 24

Efforts bear fruit, construction of medical college will start in a week

राजकीय मेडिकल कॉलेज। संवाद

बदायूं। मामला कोर्ट में विचाराधीन होने की वजह से तीन साल से राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ था। निर्माण निगम और ठेकेदार की खींचतान में निर्माण पूरा नहीं हो पा रहा था। इस मामले में प्रशासन और कॉलेज के प्राचार्य ने बच्चों के भविष्य को देखकर पैरवी की जो अब रंग लाई है। न्यायालय ने निर्माण निगम को जल्द कार्य शुरू कर उसे पूरा करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट के आदेश के बाद प्राचार्य ने भी निर्माण निगम के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की। अब एक सप्ताह में कार्य शुरू हो जाएगा।

राजकीय मेडिकल कॉलेज का 60 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जबकि 40 फीसदी कार्य अधूरा है। दिसंबर माह में कॉलेज को स्थायी मान्यता मिलनी है। यह मान्यता तभी मिल सकेगी जब निर्माण पूरा हो जाए। निर्माण को लेकर शासन ने साढ़े छह सौ करोड़ रुपये मंजूर किए थे। इसकी 95 फीसदी रकम उत्तर प्रदेश निर्माण विभाग को आवंटित भी की जा चुकी है।

ठेकेदार अनिल एंड कंपनी व निर्माण निगम के बीच हुए विवाद के बाद ठेकेदार ने कोर्ट में वाद दायर किया था। जिस पर अब कोर्ट ने अपना निर्णय दे दिया है। ऐसे में डीएम मनोज कुमार और प्राचार्य डॉ. एनसी प्रजापति के प्रयासों से एक सप्ताह में निर्माण फिर शुरू हो जाएगा।


स्थायी मान्यता का रास्ता साफ

स्थायी मान्यता दिसंबर माह में मिलनी है। एक सप्ताह में निर्माण कार्य शुरू कराकर एक माह में पूरा कर दिया जाएगा। ऐसे में अब राजकीय मेडिकल कॉलेज को स्थायी मान्यता मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

मामला सुलझ गया है। निर्माण निगम के अधिकारियों से बैठक कर विस्तार से बात की गई है। एक सप्ताह में निर्माण कार्य शुरू होने पर सहमति बनी है। न्यायालय ने भी जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश हैं।

– डॉ. एनसी प्रजापति, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button