शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बिना सूचना शुरू की खोदाई, जाम से जूझा शहर

Connect News 24

Excavation started without notice, city facing traffic jam

सदर बाजार चोराहा पर खोदाई के चलते लाल इमली चौराहा से पंखी चौराहा मार्ग पर जाम में फंसे वाहन। सं

शाहजहांपुर। सदर बाजार और चारखंभा क्षेत्र में सीवर लाइन का चैंबर बनाने के लिए खोदाई का काम शुक्रवार को शुरू कर दिया गया लेकिन इसकी पहले से सूचना नहीं दी गई। इस कारण वाहन चालकों को वापस लौटना पड़ा। वहीं, अचानक खोदाई शुरू होने से शहरवासी जाम से जूझते रहे।

जल निगम ने अंटा चौराहा से जेल रोड पर सीवर लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया। अब सदर बाजार और चारखंभा क्षेत्र में भी खोदाई शुरू करवा दी गई। शुक्रवार को टाउनहाल रोड से सदर बजार की ओर आने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। तमाम दो और चार पहिया वाहन चालक पूर्व से कोई सूचना या संकेतक के अभाव के सदर बाजार चौराहा तक पहुंच गए जहां खोदाई होती देख कार चालकों को वापस ही लौटना पड़ा। जबकि बाइक व साइकिल सवार कुछ लोग जेसीबी के पास ही थोड़ी सी जगह से निकलते देखे गए। सदर बाजार चौराहा पर खोदाई के चलते वाहन चालक लाल इमली चौराहा से पंखी चौराहा वाले रोड पर पहुंच गए जिससे इस मार्ग पर वाहनों का भार अधिक हो गया और जाम लगता रहा। दोपहर में दो बजे करीब पंखी चौराहा पर तगड़ा जाम लग गया जिसमें चारों दिशाओं की सड़कों से आने वाले वाहन चालक फंसे रहे।

वहीं चारखंभा रोड पर भी जाम की समस्या से लोगों को दो-चार होना पड़ा। गर्रा पुल से केरूगंज चौराहा तक लंबा जाम लगा और वाहन चालक रेंगते रहे। इस मार्ग पर जाम को देखकर कनौजिया अस्पताल की ओर जोन वाले मार्ग पर पहुंचने वालों को भी निराश होना पड़ा। इनके अलावा शहर की गलियों में भी खोदाई का कार्य हुआ और सीवर लाइन बिछाई गई। पहले कोई सूचना न देने और कार्य में देरी की वजह से कार्यदायी संस्था पर जुर्माना भी लगाया जा चुका है। इसके बाद भी सुधार नहीं होते दिख रहा।

जिन स्थानों पर कार्य चल रहा है, उसकी पहले से सूचना दी जाती है जहां पर काम हो रहा है उस मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन के लिए बैरिकेडिंग लगा दिया जाएगा जिससे किसी को परेशान न होना पड़े। – विनय शाक्य, सहायक अभियंता, जल निगम

सदर बाजार चोराहा पर खोदाई के चलते लाल इमली चौराहा से पंखी चौराहा मार्ग पर जाम में फंसे वाहन। सं

सदर बाजार चोराहा पर खोदाई के चलते लाल इमली चौराहा से पंखी चौराहा मार्ग पर जाम में फंसे वाहन। सं


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button