आज दिनाँक 12/01/24 को खंडेलवाल कॉलेज बरेली में स्वामी विवेकानंद जी के 161वे जन्मदिवस कर अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ0 विनय खंडेलवाल , महानिदेशक डॉ0 अमरेश कुमार , प्राचार्य डॉ0 आर0 के0 सिंह एवं समस्त प्रवक्ताओं द्वारा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर हुआ।
तत्पश्चात वर्तमान परिदृश्य में स्वामी विवेकानंद जी के विचारों की प्रासंगिकता विषय पर भाषण एवं काव्य पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के एन0एस0एस0 स्वमसेवको, एन0सी0सी0 कैडेट्स एवं लगभग 112 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया एवं अपने विचार प्रस्तुत करते हुए युवाओ को विवेकानंद के विचारों और दर्शन को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
साथ ही महाराष्ट्र के नासिक में प्रारंभ हो रहे 27 वे राष्ट्रीय युवा उत्सव का माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा उद्घाटन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।इस अवसर पर प्रबंध निदेशक, महानिदेशक एवं प्राचार्य जी ने कहा कि देश का भविष्य उसके युवाओ पर ही निर्भर है वे ही राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकते है।

युवाओं के सामर्थ्य का सही इस्तेमाल पर किया जाना चाहिए।निर्णायक मंडल के सदस्यों श्रीमती मीनू , सोनाली सिंह, डॉ0 अहसान,व अनुराधा द्वारा उदिता सक्सेना को प्रथम , प्रणव सिंह को द्वितीय , अभिषेख राठौर को तृतीय , हम्माद एवं अनमोल सक्सेना को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता नृपेन्द्र प्रताप सिंह व धन्यवाद ज्ञापन एन0एस0एस0 अधिकारी सविता सक्सेना द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ0 शिव स्वरूप,डॉ0 निशा , दिनेश कुमार,ओमपाल, लेफ्टिनेंट रचना , रितेश , घनश्याम , हरीश , जावेद , त्रिवेंद्र व सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में एन0एस0एस0 स्वमसेवको आलोक, कार्तिकेय, अभिषेख, सौम्य, गोविंद का विशेष योगदान रहा।


