शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Mon, 22 Jan 2024 03:16 AM IST

JCB runs on illegal colonies

अवैध प्लॉटिंग पर निर्माण ध्वस्त करते हुए जेसीबी। स्रोत: प्रशासन

शाहजहांपुर। अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को काकर कुंड और अजीजगंज से नगरिया जाने वाली रिंग रोड निर्माण को ध्वस्त किया गया। प्रशासन की ओर से हुई कार्रवाई से भूमाफिया में खलबली मच गई।

रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में चले अभियान में काकर कुंड और अजीजगंज से नगरिया जाने वाली रिंंग रोड पर अवैध रूप से की गई प्लॉटिंग को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया गया। आठ प्लॉटिंग स्थलों को ध्वस्त किया गया। इसमें करीब 100 बीघा जमीन को खाली कराई गई।

सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा ने कहा कि मानक के विपरीत अवैध से की जा रही प्लॉटिंग के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। कहा कि जमीन खरीदने वाले लोग यह देख ले कि महायोजना के तहत जमीन का नक्शा पास है कि नहीं। यह जानकारी विनियमित क्षेत्र के कार्यालय से मिल जाएगी। जमीन का ले आउट पास होने पर ही खरीदारी करें।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button