Shahjahanpur News: वॉलीबॉल में हथौड़ा स्टेडियम ने मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 25 Jan 2024 03:42 AM IST

स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। स्रोततिलहर म
शाहजहांपुर। खेल निदेशालय की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता बुधवार को शुरू हो गई। पहले दिन कबड्डी प्रतियोगिता में पांच और खो-खो में दो टीमों ने हिस्सा लिया।
कबड्डी बालक वर्ग में कांट ने एसएस कॉलेज को सात प्वाइंट से हराया। दूसरे मैच में हथौड़ा स्टेडियम की टीम ने बाजी मारी। टीम ने शांति देवी विद्यालय को हराया। सेमीफाइनल मैच में हथौड़ा स्टेडियम ने विद्या मंदिर तिलहर को सात प्वाइंट से हरा दिया। इसके बाद फाइनल मैच में हथौड़ा स्टेडियम ने कांट को हराकर ट्रॉफी जीत ली। इसी तरह खो-खो बालिका वर्ग में एसएस स्पोर्टिंग क्लब ने शांति देवी हथौड़ा विद्यालय को पांच प्वाइंट से हरा दिया। जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इससे पूर्व खेलकूद का शुभारंभ एसडीएम दुर्गेश यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। कार्यक्रम में हॉकी प्रशिक्षक मुजाहिद अली, पंकज कुमार, अजय पाल वर्मा, अनूप मिश्रा, अरुण कुमार, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे। आभार जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने व्यक्त किया।