शाहजहाँपुर

Shahjahanpur Accident: ऑटो के उड़े परखच्चे… हाईवे पर बिखरीं 12 लाशें; मंजर देख कांप गई लोगों की रूह

Connect News 24

shahjahanpur road accident 12 dead bodies scattered on the highway

एडीजी, मंडलायुक्त, आईजी, डीएम व एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में बरेली-फर्रुखाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। अल्हागंज थाना क्षेत्र के सुगसुगी गांव के पास गलत दिशा से आए ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में तीन महिलाओं, एक बच्चे समेत 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। ये सभी लोग पौस पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए फर्रुखाबाद के पांचाल घाट जा रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर मंजर देख लोगों की रूह कांप गई। हाईवे पर 20 मीटर तक लाशें बिखरी पड़ी थीं। हादसे के बाद चालक कंटेनर को जलालाबाद क्षेत्र में छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

मदनापुर क्षेत्र के गांव दमगड़ा निवासी कई लोग हर महीने पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए जाते हैं। बृहस्पतिवार को दमगड़ा गांव के चालक अनंतराम समेत नौ लोग सुबह करीब नौ बजे गांव से निकले थे। रास्ते में लहसना गांव के तीन और लोगों को ऑटो में बैठा लिया। वे भी गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर पांचाल घाट से सुगसुगी गांव के पास अपनी दिशा छोड़कर सामने से कंटेनर अचानक ऑटो के सामने आ गया। कंटेनर की भीषण टक्कर से ऑटो के परखच्चे उड़ गए। कई श्रद्धालु सड़क पर गिर गए। 

हादसे के बाद ऑटो कंटेनर में फंस गया। आसपास मौजूद कई लोग कंटेनर को रोकने के लिए सामने खड़े हो गए। इस पर चालक ने पहले कंटेनर पीछे किया और फिर रफ्तार तेज कर भाग गया। इस दौरान कंटेनर ने कई घायल श्रद्धालुओं को रौंद दिया। कंटेनर रोकने का प्रयास कर रहे लोग भी बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद 20 मीटर तक लाशें बिखर गईं। घटनास्थल पर मंजर देख लोगों की रूह कांप गई। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button