SchoolsUncategorizedअमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरआगराउत्तरप्रदेशपीलीभीतफैजाबादबदायूंबरेली

के0सी0एम0टी0 बरेली में “नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी: ए मिरेकल” पर व्याख्यान का आयोजन*

Connect News 24

खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी  बरेली के भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा “नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी: ए मिरेकल” विषय पर एक विशेष अतिथि व्याख्यान  का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रोहिलखंड विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं शोध निदेशक प्रो. सुधीर कुमार रहे। प्रो. सुधीर कुमार ने दैनिक जीवन में नैनो टेक्नोलॉजी के विभिन्न अनुप्रयोगों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को नैनो सामग्री के भौतिक सिद्धांतों की गहरी जानकारी दी।अपने व्याख्यान के दौरान प्रो. कुमार ने बताया कि नैनो पदार्थों के गुणों में परिवर्तन का मुख्य कारण कैरेक्टरिस्टिक लेंथ और क्वांटम कन्फाइनमेंट होता है। उन्होंने स्ट्रांग, वीक और इंटरमीडिएट कन्फाइनमेंट रिजीम की भूमिका को भी विस्तार से समझाया।इसके अलावा, उन्होंने धात्विक और अर्धचालक नैनो पदार्थों के व्यवहार पर चर्चा करते हुए यह स्पष्ट किया कि नैनो सामग्री का आकार  बदलने पर उनके विद्युत और प्रकाशीय  गुणों में किस प्रकार बदलाव आता है।कार्यक्रम के अंत में प्रो. सुधीर कुमार ने रोहिलखंड विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग में उपलब्ध शोध सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के शोध प्रयोगशाला में कम्प्यूटेशनल सिमुलेशन के लिए ‘हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग’ की अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ छात्र अपने अनुसंधान के लिए उठा सकते हैं। इस व्याख्यान से विभाग के विद्यार्थियों को नैनो साइंस के क्षेत्र में हो रहे आधुनिक शोधों को समझने का महत्वपूर्ण अवसर मिला।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button