Budaun News: साहबगंज रॉकस्टार की टीम ने छह विकेट से जीता मैच

विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित करते सभासद शाहनवाज अल्वी। संवाद
– दूसरा मैच समीर रॉकस्टार्स टीम ने 60 रनों से जीता
संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्सी। अंबियापुर ब्लॉक के मैदान पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में पहला मैच साहबगंज रॉकस्टार ने छह विकेट और दूसरा मैच समीर रॉकस्टार्स की टीम ने 60 रनों से जीत लिया।
यंगस्टार्स टीम के कप्तान अनुज वार्ष्णेय ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। साहबगंज रॉकस्टार की टीम ने पहले खेलते हुए 79 रनों का स्कोर दिया। यंगस्टार्स की ओर से शाहिल ने चार, विवेक और शान ने तीन-तीन विकेट लिए। इसके बाद 80 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी साहबगंज रॉकस्टार की टीम ने मात्र छह ओवरों में छह विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच साहिल को दिया गया।
दूसरा मैच अंबियापुर लायंस व समीर रॉकस्टार्स टीम के बीच हुआ। अंबियापुर लायंस टीम के कप्तान शिवम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। समीर रॉकस्टार्स की टीम ने 187 रन बनाए। अंबियापुर लायंस की पूरी टीम 127 रनों पर ढेर हो गई। सर्वाधिक चार विकेट शाहिल ने लिए, जिन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया।
एम्पायरिंग अरबाज हुसैन और चंद्रकेश ने की। विजेता टीम के खिलाड़ियों को सभासद शाहनबाज अल्वी, टीटू जैन, प्रशांत जैन, सौरभ वार्ष्णेय ने शील्ड ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।


