शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: गर्भपात की दवा की ओवरडोज खिलाने से बिगड़ी थी युवती की हालत

Connect News 24

Girl's condition worsened due to overdose of abortion medicine

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी नावेद व फरहाद।

फॉलोअप

गैर संप्रदाय के युवक के साथ सहमति संबंध में रह रही युवती की मौत का मामला

शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी जिले के थाना पलिया के एक गांव की 21 वर्षीय युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट रविवार देर शाम पुलिस को मिल गई। युवती के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। गर्भपात की दवा खिलाने से उसकी तबीयत बिगड़ने और फिर मौत होने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद नावेद और उसके साथी फरहाद खान को जेल भेज दिया है।

चौक कोतवाली क्षेत्र में साउथ सिटी स्थित आंख के अस्पताल में कार्यरत युवती लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी स्थित अस्पताल से ट्रांसफर होकर आई थी। यहां उसकी मुलाकात मोहम्मदी में खीरी के थाना उचौलिया के ग्राम इब्राहिमपुर निवासी मोहम्मद नावेद से हुई। पुलिस के अनुसार, युवती और नावेद सहमति संबंध में रह रहे थे। इसी बीच युवती गर्भवती हो गई। रविवार रात युवती की तबीयत बिगड़ने पर नावेद अपने साथी फरहाद के साथ उसे लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचा। वहां उसने युवती को अपनी पत्नी जोया सिद्दीकी बताकर भर्ती कराया। अस्पताल में मौत के बाद स्टाफ को शक होने पर शव मोर्चरी में रखवा दिया गया। हिंदू संगठनों के सक्रिय होने के बाद पुलिस ने मामले में तेजी दिखाई। सूचना पर युवती के परिजन भी मौके पर आ गए। मृतका के भाई की ओर से तहरीर मिलने पर पुलिस ने नावेद, लोधीपुर निवासी फरहाद खान व एक अन्य के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली था।

रविवार देर रात पुलिस को मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हो गई। सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि युवती एक महीने की गर्भवती थी। उसकी बच्चेदानी में भ्रूण न होकर फेलोपियन ट्यूब में बच्चा था। गर्भपात की दवा खिलाने के चलते भ्रूण क्षत-विक्षत होने से युवती की हालत बिगड़ी थी। अभी पूरी रिपोर्ट आना शेष है। रोजा थाने के प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि नावेद और युवती सहमति से साथ रह रहे थे। अभी तक की जांच में धर्म परिवर्तन कराने की बात सामने नहीं आई है।

आरोपी के पास से महंगा फोन, नकदी बरामद

युवती की मौत के बाद पुलिस ने मोहम्मद नावेद और फरहाद खान को खन्नौत नदी के पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि आरोपी नावेद के पास से आईफोन समेत तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इनमें से एक फोन उसने युवती को दे रखा था। स्मार्ट वॉच और 23, 620 रुपये भी मिले हैं। नावेद ने गर्भपात की दवा खिलाने के बाद युवती की तबीयत बिगड़ने की बात पुलिस को बताई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button