Shahjahanpur News: ‘योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार करें’

एसएस कॉलेज में आयोजित करियर काउंसिल में बोलते काउंसलर व मंचासीन अतिथि
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज के वाणिज्य विभाग की ओर से एमकॉम अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए कॅरियर काउंसिलिंग शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य काउंसलर राजकीय संगठक महाविद्यालय सहसवान (बदायूं) के वाणिज्य विभाग के आचार्य डॉ. आलोक दीक्षित ने कहा कि अपने भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए। वर्तमान में तमाम सरकारी योजनाओं के तहत स्वरोजगार के लिए ऋण दिया जा रहा है। विद्यार्थियों को इनका लाभ उठाकर स्वरोजगार करना चाहिए।
काउंसलर राजकीय संगठक महाविद्यालय ठाकुरद्वारा के डॉ. जगदीश कुमार ने कहा कि परीक्षा में प्राप्त अंकों से जीवन में सफलता का निर्धारण नहीं होता है। आत्मनिर्भर बनने के लिए विशिष्ट कौशल की आवश्यकता होती है। कॉमर्स के विद्यार्थियों के लिए मार्केटिंग, वस्तु एवं सेवा कर, वित्तीय परामर्श, कर प्रबंधन तथा लघु उद्यम के क्षेत्र में रोजगार के अवसर तलाशने चाहिए। इस मौके पर उप प्राचार्य प्रो. अनुराग अग्रवाल, डॉ. रूपक श्रीवास्तव, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. कमलेश गौतम, डॉ. अजय वर्मा, डॉ. संतोष प्रताप सिंह, डॉ. सचिन खन्ना, डॉ. गौरव सक्सेना, डॉ. विजय तिवारी, एमकॉम की छात्रा दिव्यांशा गौड़, आकांक्षा त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।