बदायूं
Budaun News: सर्व सम्मति से संदीप रस्तोगी को चुना गया अध्यक्ष
बिसौली। रोटरी क्लब की कमान अबकी बार एक युवा रोटेरियन को सौंपी गई है। रोटरी क्लब के सदस्यों ने बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से संदीप रस्तोगी को अध्यक्ष चुना। संदीप रस्तोगी ने अरविंद अग्रवाल को सचिव व विपिन कुमार को क्लब ट्रेनर मनोनीत किया है। बाकी कार्यकारिणी की घोषणा बाद में की जाएगी। निवर्तमान अध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल ने नए अध्यक्ष को बधाई दी। संदीप रस्तोगी ने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा आगे भी बढ़-चढ़कर समाजसेवा के कार्य कराए जाते रहेंगे। इस मौके पर रविप्रकाश अग्रवाल, विजय कुमार, रितु अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अजीत, विनय शर्मा, विनीत, अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।