रामपुर

Rampur News: स्वार में 12 बाल श्रमिक मुक्त कराए

Connect News 24

स्वार। बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर काम करने वाले 12 बच्चों को मुक्त कराया गया। साथ ही प्रतिष्ठानों के मालिकों को दोबारा बच्चों को काम पर लगाने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी।

महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को सीओ ओंकार नाथ शर्मा व प्रभारी एएचटीयू कृष्ण अवतार ने नगर व क्षेत्र के विभिन्न होटलों, ढाबों, लकड़ी की टाल और मैकेनिक शाप आदि का निरीक्षण किया। वहां काम कर रहे 12 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ सभा का आयोजन कर बाल श्रम से संबंधित कानून के बारे में लोगों को बताया। बच्चों से काम कराने वालों को नोटिस देकर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इस दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी अभिषेक गुप्ता, मनोज कुमार शर्मा, चाइल्ड लाइन शिवम सिंह, विक्रम सिंह, गिरेंद्र सिंह, रुचि चौहान और संकेत कुमार मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button