Schools

आईआईटी जेईई एडवांस के नतीजे आज, ऐसे कर पाएंगे चेक

Connect News 24

JEE Result 2023: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) गुवाहाटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस्ड 2023 का रिजल्ट आज जारी कर देगा. परीक्षा का रिजल्ट छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac पर देख सकेंगे.

रिजल्ट के साथ IIT गुवाहाटी श्रेणी-वार जेईई एडवांस कट-ऑफ, टॉपर्स के नाम और स्कोर कार्ड जारी करेगा. इसके अलावा फाइनल आंसर की भी आज ही जारी कर दी जाएगी. बता दें कि IIT, IISER, IISc में ग्रेजुएट प्रोग्राम में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 4 जून को दो पालियों में आयोजित हुई थी. पहली पाले सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई थी. परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 11 जून को जारी की गई थी.

जेईई एडवांस्ड 2023 का रिजल्ट कैसे करें चेक

  • स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक साइट jeeadv.ac.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार होम पेज पर जेईई एडवांस स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: अब अभ्यर्थी जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज कर लॉगइन करें.
  • स्टेप 4: इसके बाद उम्मीदवार की कंप्यूटर स्क्रीन पर जेईई एडवांस का रिजल्ट आ जाएगा.
  • स्टेप 5: अब उम्मीदवार रिजल्ट को डाउनलोड करें.
  • स्टेप 6: अंत में अभ्यर्थी रिजल्ट का एक प्रिंट निकाल लें.

यह भी पढ़ें- ​Sarkari Naukri: राजस्थान में होने जा रही 2 हजार से ज्यादा पद पर भर्तियां, ऐसे कर सकेंगे अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button