Uncategorized

खण्डेलवाल कॉलेज में दी गई वीरो को श्रद्धांजलि

Connect News 24

आज दिनांक 23.03.2023 को खण्डेलवाल कॉलेज बरेली में भारत के महान देशभक्तों भगत सिंह, राजगुरू, एवं सुखदेव की याद में शहीद दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के चेयरमैन श्री गिरधर गोपाल, महानिदेशक डा. अमरेश कुमार, प्राचार्य डा. आर.के.सिंह समस्त शिक्षकगणों व एन0सी0सी0 कैडेट्स द्वारा देशभक्त भगत सिंह, राजगुरू एवं सुखदेव के समक्ष पुष्प अर्जित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर महाविद्यालय में देशभक्ति से ओतप्रोत वीर रस की स्वरचित काव्य पाठ व स्लोगन लेखन का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग शिक्षा संकाय के 150 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।


जिसमें हामिद, नरेंद्र, कार्तिकेय, निशांत, अलंकृता, शिवाजी, सौम्या , जान्हवी आदि के द्वारा स्वरचित काव्य पाठ कर वीरों को याद किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन श्री गिरधर गोपाल, महानिदेशक डा. अमरेश कुमार व प्राचार्य डा. आर.के.सिंह जी ने कहा कि इन महान वीरो का शौर्य तथा मातृभूमि की आजादी के प्रति साहस सभी युवाओ को आज भी प्रेरित करता है।

देश की आजादी की लड़ाई में इन स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कभी भुलाया नही जा सकता।धन्यवाद ज्ञापन प्रवक्ता डॉ0 शिव स्वरूप द्वारा दिया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षा संकाय के सभी शिक्षकों का योगदान रहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन नृपेन्द्र प्रताप सिंह ने किया।

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button