बदायूं

Budaun News: नशा इंसान को बना देता है अंदर से खोखला

Connect News 24

बदायूं। श्री कृष्ण इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स ने अंतरराष्ट्रीय नशा विरोध दिवस मनाया। साथ ही संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. संदीप भारती ने कैडेट्स को नशे के किसी व्यक्ति पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि नशा कई तरह का होता है, जिसमें शराब, सिगरेट, अफीम, गांजा, हेरोइन, कोकीन, चरस आदि मुख्य है। नशा एक ऐसी आदत है, जो किसी इंसान को लग जाए, तो उसे दीमक की तरह अंदर से खोखला बना देती है। व्यक्ति को शारीरिक मानसिक व आर्थिक रूप से बरबाद कर देती है। यह आदत युवाओं को बर्बादी की ओर ले जाती है।

कैप्टन विजय कुमार गौतम ने कैडेट्स को नशा विरोधी शपथ दिलाई। इस अवसर पर अनुभव, पवन ,राघवेंद्र, रचित, ओम शरण आदि ने भी नशे से होने वाले नुकसान पर अपने विचार व्यक्त किए। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button