शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 250 बंदियों की आंखें मिलीं कमजोर, बांटे गए चश्मे

Connect News 24

Eyes of 250 prisoners were found weak, spectacles were distributed

शाहजहांपुर में जिला कारागार में महिला बंदी के दांतों की जांच करतीं डॉक्टर।

शाहजहांपुर। जिला कारागार में वरुण अर्जुन मेडिकल काॅलेज और रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज, बरेली की ओर से चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें मरीजों का परीक्षण कर दवाएं बांटी गईं।

शिविर का शुभारंभ एसपी अशोक कुमार मीणा ने फीता काटकर किया। महिला बंदियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने डाॅ. अशोक अग्रवाल व उनकी टीम का स्वागत किया। मेडिकल काॅलेज के अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल ने कहा कि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर फिर से बीमारियों के इलाज के लिए चिकित्सा शिविर आयोजित करेंगे।

इसके बाद उपचिकित्सा अधीक्षक डाॅ. अमित सिंह, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अक्षय, डाॅ. अभिषेक, टेक्नीशियन अभिचल, शिवम व दंतरोग विशेषज्ञ डाॅ. नंदिता, डाॅ. कीर्ति आदि ने मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। डेंटल मोबाइल वैन में बंदियों के दांतों की जांच कर समस्या दूर की गई। इस बीच 250 बंदियों को चश्में वितरित किए गए। जेल अधीक्षक ने बताया कि 175 आंख के रोगी व 155 दांत के राेगियाें का उपचार किया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button