रामपुर

Rampur News: सपा नेता आजम खां के नफरती भाषण मामले में बहस जारी

Connect News 24

रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ थाना शहजादनगर में दर्ज नफरती भाषण देने के मामले में कोर्ट में सुनवाई हुई। अभियोजन की ओर से अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने सरकार का पक्ष रखा लेकिन बहस पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले की अगली सुनवाई एक जुलाई को होगी।

सपा नेता आजम खां के खिलाफ थाना शहजादनगर में नफरती भाषण देने के मामले में वर्ष 2019 में एडीओ पंचायत अनिल चौहान ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने विवेचना के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। इस मामले में आजम खां जमानत पर चल रहे हैं। अभियोजन की ओर से अपने केस को साबित करने के लिए सात गवाहों की गवाही कराई गई है और आजम खां ने अपने बचाव में 11 गवाहों के बयान कोर्ट में दर्ज कराए हैं। मंगलवार को इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट ट्रायल शोभित बंसल की कोर्ट में हुई। अभियोजन की ओर से अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बहस की लेकिन उनकी बहस पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले की अगली सुनवाई एक जुलाई को होगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button