बदायूं

Budaun News: जुलूस निकालकर प्रदर्शन, कलक्ट्रेट पर लगा जाम

Connect News 24

Demonstration by procession, jam on collectorate

कलक्ट्रेट के सामने जाम लगाऐ वकीलो को समझाते सिटी मजिस्ट्रेट। संवाद

जिला बार का एलान- 10 जुलाई तक रहेगी कलमबंद हड़ताल

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। जिला बार एसोसिएशन के आह्वान पर वकीलों ने दातागंज मुंसिफी का विरोध करते हुए सोमवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। वकीलों के जुलूस निकालने के दौरान जाम लग गया। इस दौरान वकीलों ने जमकर नारेबाजी भी की। एलान किया गया कि 10 जुलाई तक कलमबंद हड़ताल रहेगी।

जिला बार के महासचिव पवन कुमार गुप्ता और अध्यक्ष होतेलाल मौर्य के नेतृत्व में वकील दातागंज में मुंसिफ कोर्ट की स्थापना का विरोध प्रदर्शन करते हुए डीएम कार्यालय पर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन देने पहुंचे। अधिवक्ताओं का ज्ञापन लेने सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे लेकिन अधिवक्ताओं ने उन्हें ज्ञापन सौंपने से इन्कार कर दिया।

इसके बाद वकीलों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर डीएम मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर महासचिव ने कहा कि दातागंज में मुंसिफ कोर्ट की स्थापना मानकों को पूरा नहीं करती है। मुंसिफ कोर्ट को तहसील प्रांगण में स्थापित करने का राज्य सरकार द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया गया है जो वापस लेने योग्य है।

महासचिव के अनुसार दातागंज मुंसिफ कोर्ट की स्थापना के लिए वहां सुरक्षा का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है और प्रदेश सरकार ने क्षेत्रवाद की राजनीति को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया है। इस मौके पर जिला बार के कई अधिवक्ता मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button