शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पुवायां में 16 घंटे ठप रही कई मोहल्लों की बिजली

Connect News 24

पुवायां। भीषण गर्मी में पुवायां के कई मोहल्लों की बिजली सोमवार रात ठप हो गई। तमाम शिकायतों के बाद भी फाल्ट सही करने का प्रयास नहीं किया गया। मंगलवार दोपहर एक बजे बिजली सप्लाई शुरू हो सकी।

नगर में राजीव चौक के पास रखे ट्रांसफार्मर से बंडा रोड, निगोही रोड और आसपास के मोहल्लों में बिजली सप्लाई होती है। सोमवार शाम साढ़े सात बजे ट्रांसफार्मर के पास तार जल जाने से बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। शिकायतों के बाद रात आठ बजे सप्लाई सुचारू की गई। रात नौ बजे फिर से ट्रांसफार्मर के पास तार टूट जाने से बिजली सप्लाई बंद हो गई। इसके बाद तमाम लोगों ने फोन कर फाल्ट सही कराने की मांग की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।

पूरी रात लोग गर्मी से परेशान रहे। देर रात शुरू हुई बारिश से कुछ राहत मिली, लेकिन उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। मंगलवार दोपहर एक बजे बिजली सप्लाई शुरू की गई। इस दौरान तमाम घरों में लोगों को पानी की समस्या भी रही।

टोल फ्री नंबर पर समस्या दूर करने का मेसेज गलत निकला

बिजली सप्लाई बंद होने और उपकेंद्र पर सुनवाई न होने पर कई लोगों ने टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज कराने पर जल्द ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया गया, लेकिन बिजली नहीं आई। सोमवार रात 1.39 बजे शिकायतकर्ताओं के मोबाइल पर समस्या दूर करने का मेसेज भी भेज दिया गया, लेकिन बिजली मंगलवार दोपहर एक बजे मिल सकी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button