रामपुर

Rampur News: बारिश से 11 घंटे गायब रही शहर के कई इलाकों की बिजली, लोग बेहाल

Connect News 24

रामपुर। मंगलवार की रात हुई बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों में रात 12 बजे से सुबह 11 बजे तक बिजली गुल रही। 11 घंटे बिजली न आने से लोग बेहाल हो गए। सुबह भी पानी आपूर्ति न होने से परेशानी उठानी पड़ी। शहर के मोहल्ला शाहबाद गेट, ज्वालानगर और पहाड़ी गेट मोहल्ले में रात 12 बजे के आसपास बारिश शुरू हो गयी। जिस वजह से ज्वालानगर के पास तार टूटने से लोकल फाल्ट हो गया, जबकि पहाड़ी गेट पर एक खंभे से तार गिरने से दिक्कत हो गयी। ऐसे में कई इलाकों में बिजली सप्लाई चली गयी। इस वजह से लोगों को काफी परेशानियां शुरू हो गयीं। सुबह तक बिजली सप्लाई न होने से लोगों के इन्वर्टर भी डाउन होने के साथ मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गए।

देर रात 13.4 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने से मौसम में नरमी आ गयी। जिस वजह से लोगों को कुछ राहत मिल सकी। सुबह करीब 11 बजे के आसपास सप्लाई सुचारू हो सकी। जिसके बाद लोगों ने अपने दैनिक कार्य निपटाए। अधिकारियों का कहना है मौसम खराबी की वजह से तार टूट गए थे। जिसकी वजह से यह समस्या खड़ी हुई है।

बिजली का खंभा गिरने से बिलासपुर में आठ घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति

बिलासपुर। बुधवार की दोपहर दिन में करीब 11:00 बजे नगर में रामपुर रोड स्थित एक पूर्व विधायक के बंद पेट्रोल पंप के समीप नगर पालिका के कुछ सफाई कर्मी नाले की सफाई कर रहे थे। इस दौरान नाले के किनारे खड़ा जर्जर बिजली का खंभा गिर गया। खंभा गिरते ही सफाई कर्मी इधर-उधर भागने लगे और राहगीरों में भी भगदड़ मच गई। सूचना पर बिजली आपूर्ति बंंद कराई गई।

सूचना पर पहुंचे बिजलीकर्मियों ने खंभा बदलना शुरू कर दिया। शाम सात बजे तक खंभा बदला जा सका। इसके चलते करीब आठ घंटे पूरे नगर की बिजली आपूर्ति ठप रही। वहीं, नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी भाजपा नेता व पूर्व सभासद सौरभ कुमार सक्सेना, रोहिताश गुप्ता, पंडित रामभरोसे लाल शर्मा आदि ने बताया कि मंगलवार की सुबह उनके मोहल्ले में बिजली का एक खंभा रोड पर गिरकर धर्मशाला के ऊपर टिक गया था, जिसे बुधवार तक ठीक नहीं कराया गया। एसडीओ प्रदीप प्रसाद गुप्ता ने बताया कि खंभे को जल्द ठीक करवा दिया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button