रामपुर

Rampur News: शहर विधायक ने लिया बारिश से हुआ नुकसान का जायजा

Connect News 24

रामपुर। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने शहर में जगह-जगह हालात जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिशासी अधिकारी को तलब किया और जलभराव की स्थिति से निजात दिलाने के निर्देश दिए।बृहस्पतिवार को हुई बारिश ने नगरपालिका के इंतजामों की पोल खोलकर रख दी। गलियों से लेकर सड़कें तक जलमग्न हो गईं। शौकत अली रोड, मोहम्मद अली जौहर रोड, राधा रोड समेत सभी सड़कें पानी में डूब गईं। नाले फुल हो गए और ओवरफ्लो होकर पानी सड़क पर आ गया। इस बीच सुबह आठ बजे शहर विधायक आकाश सक्सेना शहर में जलभराव और लोगों की परेशानियों को देखने के लिए निकले। वह सबसे पहले लक्ष्मीनगर, विकासनगर, विष्णु विहार, अजीतपुर पहुंचे। इसके बाद आवास विकास, गंगापुर, राधा रोड, मिस्टन गंज, पुराना गंज, राज़द्वारा, खुर्मे वाली ज्यारत पहुंच गए, जहां उन्होंने अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार को बुला लिया। कहा कि बारिश से पहले यदि नालों की सफाई हो जाती, तो लोगों को इतनी परेशानी नहीं होती। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कर लोगों की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए।

रामपुर में गिरा मकान का लिया जायजा

विधायक आकाश सक्सेना का जिले में मकान गिरने की जानकारी मिली, तो वे तुरंत उनके घर पहुंचे और पीड़ित परिवार का हालचाल जाना। साथ ही एसडीएम जगमोहन गुप्ता और तहसीलदार को भी मौके पर बुला लिया। पीड़ित परिवार ने बताया कि मकान में शब्बीर अहमद के चार बेटे, एक बेटी रहती हैं। उनके तीन बेटे शादीशुदा हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पीड़ित का मकान बनवाने का भरोसा दिया। साथ ही प्रशासन से भी मदद दिलाने का आश्वासन दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button