Bareilly News: रोज 25 हजार यात्री प्रभावित, रेलवे को करना पड़ रहा लाखों का रिफंड
बरेली। लगातार बारिश और भूस्खलन से रेल सेवाएं बाधित हो रही हैं। अकेले मुरादाबाद रेल मंडल में ही सोमवार से रोजाना औसतन 25 ट्रेनों को निरस्त करना पड़ रहा है। दिल्ली, लक्सर, देहरादून, चंडीगढ़ समेत कई स्टेशनों के यार्ड में पानी भरने और पटरियों के क्षतिग्रस्त होने से 30 ट्रेनों को शाॅर्ट टर्मिनेट किया जा रहा है। 10 ट्रेनों को रूट बदल कर चलाना पड़ रहा है। इनमें ज्यादातर ट्रेनें बरेली से होकर गुजरती हैं। इससे रोज 25 हजार यात्री परेशान हो रहे हैं।
रेल की चाल बिगड़ने से टिकट रिफंड काउंटर पर भीड़ लग रही है। रेलवे को रोजाना यात्रियों को लाखों रुपये रिफंड देना पड़ रहा है। बुधवार को भी जंक्शन पर 536 यात्रियों ने टिकट रद्द कराया। बारिश, भूस्खलन और रेलवे यार्ड में पानी भरने के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, देहरादून और जम्मू रूटों पर हो रही है। बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी हालात खराब रहे। फिलहाल, जल्द हालात में सुधार की उम्मीद भी नहीं दिख रही।
तीन दिन में कई हजार यात्री टिकट रद्द करा चुके हैं। इन दिनों ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग भी कम हो रही है। मंगलवार को बरेली में हरिहर और शहीद एक्सप्रेस को निरस्त कर यात्रियों को उतार दिया गया था। मंगलवार को मुरादाबाद, सहारनपुर, हरिद्वार में भी कई ट्रेनों को रोककर वापस कर दिया गया।
इन ट्रेनों का बदला रूट
14207 प्रतापगढ़-दिल्ली एक्सप्रेस, 12371 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस, 14311 आला हजरत एक्सप्रेस, 19602 न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस को वाया साहिबाबाद, टपली, नई दिल्ली होकर चलाया गया। 14320 बरेली-इंदौर एक्सप्रेस को वाया रामगंगा, बदायूं, कासगंज, आगरा होते हुए, 14650 सरयू-यमुना एक्सप्रेस को अंबाला, नई दिल्ली, मुरादाबाद होते हुए और 12036 दिल्ली-टनकपुर एक्सप्रेस, 15910 अवध-असम एक्सप्रेस को नई दिल्ली, टपली, साहिबाबाद, गाजियाबाद होकर चलाया गया।
रास्ते में रोक दी गईं ये ट्रेनें
14617 जनसेवा एक्सप्रेस रुड़की स्टेशन पर, 19609 उदयपुर सिटी- योगनगरी एक्सप्रेस ज्वालापुर स्टेशन पर, 13009 दून एक्सप्रेस हरिद्वार स्टेशन पर, 14113 लिंक एक्सप्रेस हरिद्वार स्टेशन पर, 15001 मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस हरिद्वार स्टेशन पर, 12369 हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस हरिद्वार स्टेशन पर, 15006 राप्ती-गंगा एक्सप्रेस हरिद्वार स्टेशन पर, 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को चंदौक स्टेशन पर रोक दिया गया। 12237/12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस, 12231/12232 लखनऊ-चंड़ीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस को भी रास्ते में निरस्त कर दिया गया। बृहस्पतिवार को भी ये ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। 15120 देहरादून-बनारस एक्सप्रेस, 13010 योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा एक्सप्रेस को तीन घंटे की देरी से चलाया जाएगा।
आज से 18 जुलाई तक इंटरलॉकिंग में फंसेंगी 16 ट्रेनें
बुढ़वल-सीतापुर रेल खंड पर नॉन इंटरलॉकिंग के चलते बृहस्पतिवार से ब्लॉक लिया जाएगा। 18 जुलाई तक यहां नॉन इंटरलॉकिंग का काम होना है। ऐसे में 13 से 18 जुलाई तक 16 ट्रेनें प्रभावित होंगी। इनमें 14 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में निरस्त किया गया है। इसके अलावा 22551 डिब्रूगढ़-जालंधर एक्सप्रेस को 14 जुलाई को डिब्रूगढ़ स्टेशन से तीन घंटे और 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस को 1:45 घंटे देरी से चलाया जाएगा।
ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त05231 बरौनी-आनंदविहार एक्सप्रेस 13 जुलाई, 05274 अमृतसर-समस्तीपुर एक्सप्रेस 13 जुलाई, 05232 आनंद विहार-बरौनी एक्सप्रेस 14 जुलाई, 05267 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 14 जुलाई, 05268 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 16 जुलाई, 15212 अमृतसर-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 17 जुलाई तक, 14618/14617 जनसेवा एक्सप्रेस 17 जुलाई तक, 15211 डिब्रूगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस 18 जुलाई तक, 14603 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस 14 जुलाई, 12491 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 16 जुलाई, 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस 16 जुलाई, 22423 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस 17 जुलाई, 15655 कामाख्या-श्री माता वैष्णो देवी एक्सप्रेस 16 जुलाई।


