शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: आयकर विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर शिक्षक समेत चार लोगों ने लाखों ठगे

Connect News 24

रौसर कोठी। आयकर विभाग में आयकर निरीक्षक के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला मिश्रीपुर निवासी ज्ञान बाबू व हरदोई जिले के आजादनगर निवासी अजय सिंह के साथ लाखों रुपये की ठगी हो गई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने सहायक अध्यापक प्रमोद कुमार व उनके पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ज्ञान बाबू व अजय सिंह ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर ठगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। एसपी के आदेश पर आरसी मिशन पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। ज्ञान बाबू के अनुसार, उसकी मुलाकात सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला तिलहर जई निवासी सहायक अध्यापक प्रमोद सिंह व उनके पुत्र अतुल सिंह से मुलाकात विनोद कुमार के माध्यम से पहचान हुई थी।

प्रमोद ने आयकर में नौकरी निकलने की बात कहते हुए विभाग में बेहतर तालमेल होने की बात कही थी। उसने आयकर निरीक्षक के पद पर 15 लाख व सहायक क्लर्क के लिए नौ लाख रुपये में नौकरी दिलाने की बात कही। ज्ञान बाबू व अजय सिंह ने झांसे में आकर उसे दो लाख रुपये व शैक्षणिक प्रमाण पत्र दिए थे। छोटे भाई रवि बालू ने भी एडवांस रुपये दिए थे। उसके बाद कई बार में नौकरी का लालच देकर रुपये वसूलता रहा। बीच-बीच में आयकर विभाग से संबंधित कागज भी देता रहा। इस बीच उसने लखनऊ में 57 रामतीर्थ मार्ग हजरत लखनऊ में बुलाया, वहां नौ लोग मिले और उनसे जान-पहचान हो गई। सभी ने आयकर विभाग में अधिकारी बताकर शेष रुपया भी जमा कराते हुए नियुक्ति पत्र प्रमोद व अतुल के माध्यम से मिलने की बात कही। 24 नवंबर 2022 को उन्हें मिले नियुक्ति पत्र फर्जी होने की जानकारी हुई।

तब ज्ञान बाबू ने आरोपियों से संपर्क साधा तो वह गुमराह करते रहे। इसके बाद जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सहायक अध्यापक प्रमोद कुमार, अतुल सिंह, विनोद कुमार और आदित्य प्रकाश के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ बीएस वीर कुमार ने बताया कि मामले की विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button