बदायूं

Budaun News: अफीम बचाकर तस्करी कर देते थे किसान, चार दबोचे

Connect News 24

Farmers used to smuggle opium after saving it, four arrested

वजीरगंज क्षेत्र में पकड़े गए अफीम तस्कर।

दस-दस ऐरी अफीम के काश्तकार हैं तीन तस्कर, एक खरीदने वाला भी पकड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी

सैदपुर/वजीरगंज (बदायूं)। वजीरगंज थाना पुलिस ने बुधवार सुबह 14 लाख की अफीम के साथ चार तस्करों को दबोच लिया। उनके पास से 614 ग्राम अफीम और दो बाइकें बरामद हुईं हैं। बताया जा रहा है कि इनमें तीन तस्कर दस-दस ऐरी अफीम के काश्तकार हैं लेकिन उन्होंने अफीम बचाकर रख ली थी। उसे बेचने जा रहे थे कि रास्ते में पकड़े गए। एक खरीदार भी पकड़ा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चारों तस्करों को जेल भेज दिया है।

इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय के मुताबिक बुधवार सुबह उनकी पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पता चला कि कुछ तस्कर अफीम लेकर आ रहे हैं। वीरमपुर सैदपुर रोड पर अफीम का सौदा होने वाला है। इससे उन्होंने मुखबिर के बताए अनुसार पुलिस टीम लगा दी।

जैसे ही बाइक सवार तस्कर सैदपुर-वीरमपुर रोड पर पहुंचे कि तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। बताते हैं कि इनमें तीन तस्कर अफीम बेचने आए थे और एक खरीदने वाला था। पुलिस ने मौके से तलाशी के दौरान उनके पास से 614 ग्राम अफीम बरामद कर ली।

पूछताछ में उन्होंने अपने नाम बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रुदैना निवासी मनवीर कोरी, नन्हे मौर्य और रामप्रसाद कोरी बताए। जबकि अफीम खरीदने वाला बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव घमौसी निवासी भुवनेश शर्मा निकला। इनमें मनवीर, नन्ने और रामप्रसाद ने बताया कि वह दस-दस ऐरी अफीम के लाइसेंस धारक हैं।

इस साल उन्होंने 60-60 किग्रा फूल नारकोटिक्स कार्यालय बरेली भेज दिया था लेकिन कुछ फूल बचाकर उससे अफीम निकाल ली थी। वही अफीम भुवनेश शर्मा को बेचने आए थे। वहीं भुवनेश ने बताया कि वह अफीम को जिले में आने वाले ट्रक ड्राइवरों को बेच देता था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button