Bareilly News: तीन सौ बेड अस्पताल मार्ग पर गेहूं भरे चलते ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

दमकल कर्मियों ने बुझाई आग
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में तीन सौ बेड अस्पताल मार्ग पर बुधवार देर रात चलते ट्रक में आग लग गई। ट्रक में गेहूं लदा हुआ था। आग लगते ही चालक ने ट्रक को रोक दिया और कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक और उसमें लदा पूरी तरह गेहूं जल गया।
आंवला कस्बे के त्रिपोलिया निवासी अमित कुमार ट्रक चालक है। अमित ने बताया कि आंवला की ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक लेकर वह फतेहगंज पश्चिमी की फ्लोर मिल जा रहा था। ट्रक में आंवला के व्यापारी रोहित का गेहूं भरा था। रात करीब दो बजे बियावानी कोठी से मालियों की पुलिया की तरफ बढ़ते ही ट्रक की वायरिंग में फाल्ट होने से केबिन में आग लग गई।
ये भी पढ़ें- Jyoti Maurya Case: एसडीएम ज्योति की जेठानी की एंट्री से नया मोड़, अब मुश्किल में आलोक मौर्य और उसका परिवार!



