Shahjahanpur News: डीआईओएस ने किया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलंदपुर गद्दीपुर का निरीक्षण

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलंदपुर गद्दीपुर का निरीक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं से संवाद करते डी
शाहजहांपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) हरिवंश कुमार ने बृहस्पतिवार को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलंदपुर गद्दीपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शैक्षिक व सफाई व्यवस्था की गुणवत्ता पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं से संवाद भी किया। कई सवाल पूछे, जिनका छात्र-छात्राओं द्वारा जवाब देने पर संतुष्टि जताई।
डीआईओएस ने बताया कि विद्यालय की स्थिति सही पाई गई है। प्रधानाचार्य वानासुर से विद्यालय के संबंध में जानकारी ली गई और उन्हें कुछ सुधार के लिए निर्देशित किया गया है। इस मौके पर बीएसए कार्यालय के लिपिक धीरज दीक्षित, स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। संवाद