शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: पुत्री के लापता होने की दो लोगों पर रिपोर्ट
पुवायां। बंडा के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुत्री को ले जाने के आरोप में दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
युवक के अनुसार, 21 जुलाई की रात 11 बजे गांव का उग्रसेन उनकी 18 वर्षीय लड़की को बहलाकर कहीं ले गया। लड़की को गायब कराने में पीलीभीत के थाना बीसलपुर के गांव मानपुर टेहरी निवासी रविंद्र का भी हाथ है। बंडा पुलिस ने दोनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद