बदायूं

Budaun News: जयकारे लगाते हुए कछला गंगाघाट से रवाना हुईं कांवड़ियों की टोलियां

Connect News 24

Teams of kanwariyas left from Kachla Gangaghat chanting

कछला से थिरकती निकली कांवड़ियों की टोली। संवाद

– श्रद्धालुओं ने भगवान शिव-पार्वती के भजनों पर खूब किया नृत्य

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी / कछला। रविवार सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की कई टोलियां शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए कछला गंगाघाट से रवाना हुईं।इस दौरान कांवड़ियों ने भगवान शिव-पार्वती के भजनों पर जमकर नृत्य किया। इसके साथ भोलेनाथ के खूब जयकारे लगाए।

कछला घाट से रविवार को जितनी भी टोलियां रवाना हुईं, उनमें अधिकतर के साथ डीजे साउंड सिस्टम के अलावा ट्रॉलियों पर बनाई गई अस्थायी स्टेज पर कलाकार नृत्य करते चल रहे थे। बदायूं के नगला इलाके के शिवभक्तों की टोली में शामिल तेजेंद्र राठौर ने बताया कि कलाकारों की मौजूदगी और भोले के भजनों की धुन भीषण गर्मी में भी शिवभक्तों की श्रद्धा कमजोर नहीं पड़ने देती। बरेली के प्रेमनगर निवासी शिवभक्त प्रियांशु ने बताया कि कांवड़ यात्रा की तो बात ही निराली है।

कंधे पर विराजे भोलेनाथ

फोटो- 3

कछला गंगाघाट से रवाना हुई शिवभक्तों की टोली में बिहारीपुर के श्रद्धालु कुछ अलग अंदाज में दिखे। टोली में 15 श्रद्धालु थे। राहुल के कंधे पर विराजी 51 किलो की भोलेनाथ की मूर्ति पर रास्ते में जिस किसी की नजर पड़ी, वही सिर झुका कर आगे बढ़ा। राहुल ने बताया कि कछला से बिहारीपुर के मंदिर तक भोलेनाथ की मूर्ति ऐसे ही कंधे पर विराजी रहेगी। शिवभक्त रास्ते में मूर्ति एक-दूसरे को सौंपकर कर आगे बढ़ते रहेंगे।

बाइक सवार कांवड़ियों ने भी ध्यान खींचा

कांवड़ियों की टोलियों में बाइक सवार शिवभक्तों की भी खासी भीड़ देखने को मिली। बाइक सवारों में सर्वाधिक संख्या बदायूं जिले के कांवड़ियों की रही। बरेली और पीलीभीत के श्रद्धालु भी नजर आए। बाइक सवार शिवभक्तों में हरिओम ने बताया कि सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक करेंगे, जबकि बदायूं जिले के बाइक सवार शिवभक्तों की पांच टोलियां शाहजहांपुर के पटना देवकली में जलाभिषेक करेंगी।

फोटो- 4

कांवड़ियों का खूब किया सत्कार

कांवड़ियों के सेवा-सत्कार के लिए रविवार को बरेली मथुरा हाईवे पर कई जगह भंडारे आयोजित किए गए। छतुइया रेल फाटक के पास सराफ आलोक अग्रवाल ने भंडारे में सब्जी, पूड़ी, जलेबी और पकौड़ी का प्रसाद वितरित किया। दहेमू स्थित पुलिस सहायता केंद्र पर बदायूं पुलिस परिवार की ओर से भंडारे में हलुवे के अलावा सब्जी और पूड़ी बांटीं। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव और प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने भी कांवड़ियों की सेवा की। इसके अलावा आधा दर्जन अन्य स्थानों पर भी कांवड़ियों को भोजन कराया गया।

कछला से थिरकती निकली कांवड़ियों की टोली। संवाद

कछला से थिरकती निकली कांवड़ियों की टोली। संवाद

कछला से थिरकती निकली कांवड़ियों की टोली। संवाद

कछला से थिरकती निकली कांवड़ियों की टोली। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button