शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: कांट के औदापुर में विवाद, मारपीट व फायरिंग

Connect News 24

शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के गांव औदापुर में रास्ते से निकलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। प्रधान व पूर्व प्रधान पक्ष के आमने-सामने आने के बाद मारपीट हो गई। फायरिंग भी की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के आठ लोगों को हिरासत में ले लिया है।

क्षेत्र के गांव औदापुर में प्रधान व पूर्व प्रधान पक्ष में टशन चल रही है। शुक्रवार को दोनों पक्षों में रास्ते को लेकर विवाद हो गया। बताते हैं कि दोनों ओर से लाठी डंडे चले हैं। सूचना पर थाना प्रभारी जयशंकर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आठ लोगों को दबोच लिया। थाना प्रभारी के अनुसार, कमल सिंह, वीरेश, गोविंद, पिंटू, विपिन, मानवेंद्र, सुखवीर व एक अन्य को हिरासत में लिया गया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button