बदायूं
Budaun News: दवा लेने गई महिला लापता
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव की महिला तीन पहले बिल्सी दवा लेने के लिए गई थी। शाम तक जब घर वापस नहीं पहुंची तो परिवार के लोगों ने उसको तलाश किया। मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा।
एक गांव की करीब 30 वर्षीय महिला 16 अगस्त को नगर में दवा लेने की बात कह कर गई थी। उस दौरान उसका पति खेत पर काम कर रहा था। जब वह शाम को घर पहुंचा तो उसने मां से पत्नी के बारे में पूछा। जब शाम तक वह वापस घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोग परेशान हो गए। उन्होंने रिश्तेदारों में जानकारी ली और काफी खोजबीन की, मगर उसका कोई पता नहीं चला। जिसके बाद उसके पति ने कोतवाली पहुंच कर गुमशुदगी दर्ज कराई है। संवाद



