Shahjahanpur News: बीएससी में प्रेरणा त्रिपाठी को मिले 77.1 फीसदी अंक

प्रेरणा त्रिपाठी
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज के बीएससी तृतीय वर्ष बायोलॉजी (वार्षिक) का रिजल्ट एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से रविवार को घोषित कर दिया गया, जोकि 94.2 प्रतिशत रहा।
वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. आदर्श पांडेय ने बताया कि प्रेरणा त्रिपाठी ने 77.1 प्रतिशत अंकों के साथ कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर 76.5 प्रतिशत अंकों के साथ बोधिका भार्गव व तृतीय स्थान पर 76.07 प्रतिशत अंकों के साथ अक्षत वर्मा रहे। मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद, एसएस कॉलेज प्रबंध तंत्र सचिव डॉ. अवनीश मिश्रा, प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) राकेश कुमार आजाद एवं उप प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई व आशीर्वाद दिया। संवाद

प्रेरणा त्रिपाठी

प्रेरणा त्रिपाठी