शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: स्कूल से घर लौट रहे नर्सरी के छात्र की हादसे में मौत

Connect News 24

Nursery student returning home from school died in an accident

मृतक ​शिवम का फाइल फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी

सिंधौली। थाना क्षेत्र के गांव ढकिया हमीदनगर निवासी गजेंद्र के सात वर्षीय पुत्र शिवम को स्कूल से घर जाते समय बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घायल छात्र को सीएचसी ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

मुड़िया मोड़ पर संचालित जीएम पब्लिक स्कूल में नर्सरी का छात्र शिवम शुक्रवार की दोपहर छुट्टी के बाद पैदल घर जा रहा था। शाहजहांपुर-पुवायां हाईवे पार करने के दौरान शाहजहांपुर की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने छात्र को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना के दौरान मौके पर आसपास के व्यापारियों समेत स्कूल प्रबंधक आसिफ अली भी पहुंच गए। प्रबंधक शिवम को गोद में उठाकर सीएचसी लेकर गए। जहां उसकी मौत हो गई। बेटे का शव देखकर पिता गजेंद्र, मां गीता देवी, भाई गुरुप्रीत और बहन नैंसी, सोनम का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर महेन्द्र सिंह ने बताया कि छात्र को टक्कर मारने वाले की तलाश की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button