शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पति की हत्यारोपी पत्नी और उसके दोस्त को भेजा भेजा

Connect News 24

Husband's killer sent to wife and her friend

निगोही पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी पत्नी व उसका प्रेमी। संवाद

0 निगोही के खेड़ासंडा गांव में तालाब में पड़ा मिला था शानू का शव

0 मृतक के भाई ने दर्ज कराया था भाभी व उसके दोस्त पर मुकदमा

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र के गांव खेड़ासंडा निवासी शानू माैर्या की हत्यारोपी पत्नी पूनम और उसके दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने वारदात को करना स्वीकार किया है।

24 अगस्त की सुबह शानू का शव गांव में टॉवर के पास तालाब से बरामद किया गया था। उसके सिर पर चोट के निशान थे। मृतक के भाई ने भाभी पूनम व उसके दोस्त पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि शराब पीने के चलते पूनम से विवाद हो गया था।

उसी दिन बेटे का जन्मदिन था। पूनम ने गांव में रहने वाले अपने दोस्त अमन को बुलाकर शानू की गला दबा दिया और हैंडपंप का हत्था सिर पर मार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को तालाब में डाल दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button