रामपुर

Rampur News: पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर शुरू हुए दाखिले

Connect News 24

रामपुर। जिले भर के डिग्री कॉलेजों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में दाखिले की प्रक्रिया एक माह से चल रही है। इसके बाद भी कॉलेजों में 20 प्रतिशत सीटों पर दाखिले होने से रह गए हैं। खाली सीटों को भरने के लिए अब कॉलेजों में पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर अभ्यर्थियों के दाखिले हो रहे हैं।

शहर के राजकीय रजा डिग्री कॉलेज में बीए की 150 सीटें खाली रह गई हैं। बीएससी, मैथमैटिक्स व बायोलॉजी की 30 और बीकाॅम की 20 सीटें खाली हैं। इनको भरने के लिए छात्र-छात्राओं को अब सीधे प्रवेश दिए जा रहे हैं।

इसी तरह से महिला डिग्री कॉलेज में बीएससी मैथ की 40 सीटों पर इस बार महज 10 दाखिले हुए हैं। खाली रह गईं 30 सीटों को भरने के लिए छात्र-छात्राओं को सीधे प्रवेश दिए जा रहे हैं। बिलासपुर और स्वार के राजकीय डिग्री कॉलेजों में खाली रह गईं बीए की 150 और बीएससी की 100 सीटों पर दाखिला होना है। इनको भरने के लिए भी विद्यार्थियों के सीधे दाखिले हो रहे हैं। कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया 30 अगस्त तक चलेगी।

परास्नातक में पंजीकरण की धीमी रफ्तार

वहीं परास्नातक की कक्षाओं में पंजीकरण की रफ्तार इस बार काफी धीमी है। चारों कॉलेजों में 500 के करीब छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराए हैं। पंजीकरण की आखिरी तिथि रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने 31 अगस्त तक निर्धारित की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button