Bareilly News: थाने में इंस्पेक्टर क्राइम से तकरार
बरेली। इज्जतनगर थाने में मकान के विवाद को लेकर दो पक्षों में सुलह करा रहे इंस्पेक्टर क्राइम राघवेंद्र सिंह से ही एक पक्ष ने झगड़ा कर लिया। हालांकि मामला सुलह-समझौते से निपटा लिया गया।
संजय नगर निवासी महिला ने थाने में शिकायती पत्र देकर अशोक विहार निवासी शख्स पर आरोप लगाया था। बताया कि बयाना लेने के बाद भी आरोपी मकान उसके नाम नहीं कर रहा है। पुलिस ने आरोपी को थाने बुलाया था। दोनों पक्षों की पंचायत इंस्पेक्टर क्राइम राघवेंद्र सिंह की मौजूदगी में हो रही थी। तभी महिला का विरोधी पक्ष गाली-गलौज और झगड़ा करने लगा। इंस्पेक्टर क्राइम ने उसे समझाया तो उनसे भी गाली-गलौज शुरू कर दी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी ने माफी मांग ली तो उसको छोड़ दिया गया है। ब्यूरो



