शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: खेत में प्लाॅटिंग के लिए बनाए कार्यालय में चल रहा था जुआ

Connect News 24

Gambling was going on in the office made for plotting in the field

निगोही पुलिस की गिरफ्त में जुआं खेलने के आरोपी

शाहजहांपुर। निगोही पुलिस व एसओजी की टीम ने हरद्वारी लाल के खेत में प्लाॅटिंग के लिए बनाए कार्यालय में जुआ पकड़ा। पुलिस ने नौ जुआरियों को दबोचते हुए 3,92,080 रुपये, चार कार, दो बाइक व दस मोबाइल बरामद किए हैं।

मुखबिर की सूचना पर बुधवार की सुबह पुलिस व एसओजी ने थाना निगोही क्षेत्र के हमजापुर में हरद्वारी लाल के खेत में प्लाॅटिंग के लिए बनाए कार्यालय में छापा मारा। पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया। सभी को थाने लाया गया, जहां उन्हें छुड़ाने के लिए पैरवी आने लगी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि पुलिस ने नरेश कुमार निवासी हमजापुर, किसान लाल राठौर निवासी सरायकाइयां थाना आरसी मिशन, रामकुमार निवासी सतवां बुजुर्ग निगोही, सलीम निवासी चाैक आला खां सदर बाजार, तस्लीम खां निवासी बाडूजई प्रथम, अतहर निवासी मोहल्ला अशफाक नगर निगोही, शमीम निवासी पानी की टंकी निगोही, दीपक गुप्ता निवासी मोहल्ला बगीचा, श्रवण निवासी सुडक्कापुर थाना निगोही के खिलाफ केस दर्ज किया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button