रामपुर

Rampur News: ट्यूबवेलों के मीटर चेक करने के लिए टीम गठित, किसान संतुष्ट नहीं

Connect News 24

शाहबाद (रामपुर)।

भाकियू टिकैत का बेमियादी धरना चौथे दिन भी जारी रहा। भाकियू टिकैत संगठन के पदाधिकारियों और किसानों ने कहा कि शासन ने 10 एचपी ट्यूबवेल की मोटरों का बिल 850 रुपये प्रति हॉर्स पावर के अनुसार निर्धारित है, लेकिन अब 10 एचपी की मोटर को 20 एचपी से 50 एचपी तक दर्शाकर ओवरलोड बिल निकालकर वसूल किया जा रहा है।

बताया कि ओवरलोडिंग में किसानों को बिना बात के नोटिस भी भेजे जा रहे है। इसको लेकर शाहबाद बिजलीघर में पिछले चार दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन चल रहा है। समस्याओं को लेकर सीडीओ ने एक टीम गठित की है। टीम में जिला कृषि अधिकारी अध्यक्ष, बीडीओ नरेंद्र कुमार गंगवार, शाहबाद बिजली एसडीओ महेंद्र सिंह, जेई ओपी पटेल और किसान नेता रंजीत सिंह को सदस्य बनाया गया। धरने के चौथे दिन शाहबाद बिजली घर पर चल रहे धरना पर अधिकारी पहुंचे। इसके बाद भरतपुर गांव समेत कई गांवों में ट्यूबबेलों के मीटर चेक किए गए। एसडीओ महेंद्र सिंह ने बताया कि पिछली बार की भांति इस बार भी टीम के सामने सही रीडिंग बताई। उधर, इस कार्रवाई के बाद भी किसान संतुष्ट दिखाई नहीं दिए और किसानों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। धरने में मौजूद किसान प्रदेश सचिव दरियाव सिंह यादव, युवा जिलाध्यक्ष रंजीत यादव, जिला सचिव नावेद खान, ब्लॉकध्यक्ष खुशीराम यादव, डॉ. फूल सिंह, चौधरी तेजपाल सिंह, प्रमोद यादव, अखलाक हुसैन, बुंदू फौजी मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button