Budaun News: सैजनी में दिसंबर तक बनकर तैयार होगी पीएसी महिला बटालियन

सैजनी गांव में बन रहा महिला पीएससी बटालियन का भवन। संवाद
बदायूं। तहसील दातागंज के गांव सैजनी में 90 करोड़ रुपये की लागत से करीब 19 एकड़ जमीन पर महिला पीएसी बटालियन दो भागों में बनाई जा रही है। एक तरफ कार्यालय, ट्रेनिंग सेंटर का काम तेजी से चल रहा है तो दूसरी ओर आवासीय भवन भी बनाया जा रहा है।
एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक, क्वार्टर गार्ड, दो मंजिला हॉल, ट्रेनिंग के लिए टीन शेड, परेड ग्राउंड, बैंक-एटीएम, पुलिस अस्पताल, महिला बैरक आदि को बनाया जा रहा है। परेड ग्राउंड से पूरा काम दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। वहीं आवासीय कॉलोनी का काम धीमी गति से चल रहा है।
शिवांश इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के डिप्टी जनरल मैनेजर संजीव अरोड़ा ने बताया कि सैजनी में महिला पीएसी बटालियन के लिए भवन निर्माण का काम चल रहा है। काम दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद तीन माह का समय हैंडओवर के लिए मिलेगा, जिसमें पूर्ण किए गए काम को हैंडओवर करना होगा।


