बदायूं

Budaun News: कार की टक्कर से युवक की मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Mon, 04 Sep 2023 01:28 AM IST

Youth killed by car collision

मृतक सचिन का फाइल फोटो।

बदायूं। शहर में शनिवार रात एक कार की टक्कर से बुलेट बाइक सवार जिला अस्पताल में सफाई कर्मचारियों के सुपरवाइजर सचिन मैसी (24) की मौत हो गई।

सचिन मैसी सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मिशन कंपाउंड निवासी थे। बताते हैं कि सचिन शनिवार रात करीब 11 बजे अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से कचहरी की ओर से लालपुल की ओर जा रहे थे। पूर्व मंत्री भगवान सिंह की कोठी के सामने उनकी बाइक कार से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार चालक अपने वाहन को सड़क पर घुमा रहा था। उस दौरान सचिन हेलमेट भी नहीं लगाए थे, जिससे उनके गंभीर चोटें आईं।

मौके पर जुटों लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर सचिन को जिला अस्पताल भेज दिया। परिवार वाले उन्हें बरेली ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। रात उनके शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया था। कोतवाली पुलिस ने रविवार सुबह सचिन के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। परिवार वालों ने कार नंबर के आधार पर पुलिस को तहरीर दी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button